Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बरसात में गुमटियों और ठेला चालकों को हटाने से गरीबों में रोष


जीविकोपार्जन को लेकर आ रही समस्या

रायपुर। राजधानी में बरसात लगते ही गुमटियों एवं ठेला हटाए जाने पर गरीबों में रोष है। शासन के आदेशानुसार बरसात लगते ही अवैध कब्जा हटाने में रियायत दी जाती है, लेकिन इस समय निगम प्रशासन गुमटियों और ठेलों को हटा रहा है, जिसके कारण रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के सभी जोन में अवैध कब्जा हटाया जा रहा है। जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत राजकुमार कॉलेज के आसपास कब्जा हटाया गया है। जिससे रोज कमाने खाने वाले गरीब लोक परेशान है।

नगर निगम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही जारी है।

इस क्रम में टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडऩ दस्ता की टीम और नगर निगम जोन क्रमांक 9 के नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम ने जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देश पर उप अभियंता श्री अबरार खान की उपस्थिति में जोन 9 क्षेत्र में विधानसभा मार्ग में शंकर नगर टर्निंग से जीरो पॉइंट विधानसभा मुख्य मार्ग तक अभियान चलाकर सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रही लगभग 40 अवैध गुमटियों को हटाकर विधानसभा मार्ग में सुगम और सुव्यवस्थित सड़क यातायात जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से कायम किया। टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments